नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में विकास के पथ पर नर्मदापुरम् सतत गति से दौड़ रहा है। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा वार्ड 06 में सात सड़कों और नालियों का भूमि पूजन किया गया। सड़कों के भूमि पूजन के उपरांत सभी ने नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। सड़कों और नालियों के भूमि पूजन किया से पहले अमर चौक स्थित मां दुर्गा जी की पूजा अर्चना की गई। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव वार्ड पार्षद राजेंद्र उपाध्याय उपयंत्री महेंद्र तोमर, एआरआई सुनील अवस्थी, अजय उपाध्याय, दीपक मखीजा, भूपेंद्र राठौर राकेश वर्मा राहुल सराठे टीकाराम असरेट वीरेंद्र ठाकुर कल्लू रायचंदानी प्रकाश राठौर प्रकाश गुप्ता प्रकाश अरोरा राजिक खान नितेश वर्मा मिंटू मालवीय अनिल गुप्ता बिट्टू असरेट रामसिंह आनंद केवट लक्ष्मीनारायण शर्मा रंजीत असरेट एवं वार्ड वासियों ने नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया।






