नर्मदापुरम। जय हो समिति द्वारा सेठानी घाट पर स्वच्छता अभियान का 245 वां सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने घाट की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। समिति के सदस्यों ने घाट से प्लास्टिक कचरा और अन्य अपशिष्ट सामग्री हटाई। लोगों को नर्मदा को स्वच्छ रखने के महत्व के बारे में बताया गया।समिति के अध्यक्ष अर्पित मालवीय ने कहा हमारा उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है बल्कि लोगों को जागरूक करना भी है ताकि वे माँ नर्मदा को प्रदूषित करने से बचें। हम आगामी सप्ताहों में भी इस सेवा कार्य को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील करते हैं। जय हो समिति सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे नर्मदा को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें। घाटों पर कचरा न फैलाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर अजय बावरिया पीयूष कहार सौरव वर्मा संजु प्रजापति विकास गुप्ता सुजीत कैथवास कौशिक बावरिया राजा मालवीय अंकित सागर दीपक कलोसिया सागर पटेल राजेश वर्मा विशाल बावरिया अनुराग वर्मा हरिओम यादव प्रथम बावरिया आयुष वर्मा उपस्थित रहे।







