माछा में हुआ भू-अधिकार पत्रों का वितरण

Join Us

नर्मदापुरम। ग्राम माछा में स्वामित्व योजनांतर्गत पट्टों का वितरण कार्यक्रम में मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर दीपप्रज्वलन एंव कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्राम माछा में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को भू-अधिकार पत्रों का वितरण किया गया। यह योजना ग्रामीण जनों को उनके स्वामित्व के अधिकार प्रदान कर आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान होशंगाबाद नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया पूर्व विधायक सविता दीवान सुरेश पटेल आकाश रघुवंशी विनीत भार्गव प्रदीप पटेल अश्विनी सरोज यशवंत भगवान सिंह सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य जनता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleकिसानों के हित में नर्मदा और तवा के संगम स्थल पर हुआ चिंतन मंथन
Next article245 सप्ताह से जुटी हुई है जय हो समिति नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान मेें