किसानों के हित में नर्मदा और तवा के संगम स्थल पर हुआ चिंतन मंथन

Join Us

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न

नर्मदापुरम। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नर्मदा और तवा नदी के संगम स्थल बांद्राभान में दिवस बसेरा पर हुआ। दो दिन तक क्षेत्र के प्रदेश के तथा राष्ट्रीय पदाधिकारियों के बीच किसान हितों को लेकर चिंतन मंथन हुआ। जिसका समापन सोमवार को विभिन्न स्थानों से आए हुए किसानों को दायित्व पत्र सौंपने के साथ हुआ। प्रथम दिन प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस अभ्यास वर्ग में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्काजी ने प्रदेश की बैठक लेते हुए संगठन का विस्तार एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए विस्तार से चर्चा की। साथ ही किसानों के साथ होने वाले छलावे के बारे में अवगत कराय। प्रशिक्षण शिविर में कुल पांच सत्र हुए। जिसमें किसानों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कक्का जी ने कार्यकर्ताओं को विधिवत संगठन की रीति नीति कार्यपद्धति और ट्रेड यूनियन के अंतर्गत कैसे काम किया जाता है इस पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक किसान मजदूर कार्यकर्ता को आमंत्रित किया गया था। वर्ग में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारी नारायण खेरवा प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोकजी, प्रदेश महामंत्री प्रदेश मंत्री रमाकांत मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमनाथ तिवारी, मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष मनमोहन रघुवंशी, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तोमर, प्रांतीय मंत्री विनोद चौरसिया, जिला अध्यक्ष शिवराज राजोरिया, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश मीणा अजय दुबे बहादुर पटेल, श्रीमती गीता मीणा बहन एवं प्रदेश के सभी कार्यकारिणी पदाधिकारी गण की उपस्थिति रही।

ग्राम इकाई के गठन पर दिया जोर

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ प्रशिक्षण शिविर के समापन पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा कक्काजी ने कार्यकर्ताओं को ग्राम इकाइयों के गठन एवं ग्राम इकाई सुचारू रूप से कार्यरत हो इस पर विस्तार से बताया। श्री शर्मा ने कहा कि ग्राम इकाई ही राष्ट्र का निर्माण करती हैं। कार्यकर्ताओं ने पांच सत्रों में विचारों का आदान प्रदान किया।प्रशिक्षण में संगठन की रीति नीति के साथ आंदोलन, रैली, ज्ञापन एवं संगठन के संबंध में विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी गई।

मातृ शक्ति ने दिखाया उत्साह गीता मीणा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

प्रशिक्षण वर्ग में मातृ शक्तियों ने उत्साह दिखाया। मातृ शक्तियों को भी दायित्व सौंपे गए। इसमें श्रीमती गीता मीणा को प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता मीना, श्रीमती जानकी राजपूत को संयोजिका श्रीमती प्रियंका मेहरा को ब्लॉक संयोजिका, श्रीमती बिंद्रा बाई को माखन नगर ब्लॉक संयोजिका बनाया गया। वहीं चंद्रकांत डोभाल को जिला संयोजक जगदीश लोवंशी को ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रघुवंशी ब्लॉक उपाध्यक्ष सिवनी मालवा ओम प्रकाश मीणा कोषाध्यक्ष मोहन सिंह मीणा ब्लॉक मंत्री माखन नगरए जितेंद्र सिंह तोमर जिला उपाध्यक्ष अजय दुबे को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं बहादुर सिंह पटेल ब्लॉक मंत्री नर्मदापुरम अशोक मौर्य ब्लॉक उपाध्यक्ष पिपरिया भवानी कुशवाहा सहसंयोजक ब्लॉक पिपरिया केसरी सिंह पटेल को संभाग उपाध्यक्ष और दयाराम फौजदार को विकासखंड मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस दौरान महासंघ में 30 नियुक्तियां कर संगठन परिवार का विस्तार किया गया। सभी को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

Previous articleमहिला दिवस पर मधुबन अस्पताल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Next articleमाछा में हुआ भू-अधिकार पत्रों का वितरण