महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए सरकार प्रयत्नशील : नीतीश कुमार

Join Us

पटना (आरएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम ने भरोसा भी दिया कि महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है।
नीतीश कुमार ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके और उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके। इधर, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:’। अपनी सक्रिय भागीदारी से नए भारत का निर्माण करने वाली नारी शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, नारी शौर्य है, साहस है, शक्ति है। नारी देवी है, दुर्गा है, ईश्वर की भक्ति है।

 

Previous articleराष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत तमाम नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं
Next articleदेश छोडक़र भागे ललित मोदी को भारत लाना होगा मुश्किल, भारतीय पासपोर्ट छोड़ हासिल की इस देश की नागरिकता