इंस्टाग्राम फ्रैंड ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता से किया रेप

Join Us

 -अश्लील फोटो वीडियो बनाये वायरल करने की धमकी देकर लगातार कर रहा था दुष्कर्म
भोपाल(ए)। महिला थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके इंस्टाग्राम फ्रैंड के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोप है, कि युवक ने दोस्ती के बाद एक दिन घूमने के बहाने उसे बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो वीडियो बना लिए थे, तब से ही आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ संबंध बना रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अुनसार भोपाल में रहने वाली एक 26 वर्षीय शादीशुदा महिला ने अपनी शिकायत में बताया की उसकी दोस्ती हस्सान खान से साल 2024 में इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होती रही। बीते साल 8 फरवरी 2024 को हस्सान ने महिला को मिलने के लिये बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। महिला के बेसुध होने पर आरोपी उस करदई स्थित एक फार्म हाउस पर ले गया और वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। बाद में वह उन फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और कई बार अलग अलग समय पर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बीती 28 फरवरी को आरोपी को जानकारी लगी की महिला का पति घर पर नहीं है। इसके बाद आरोपी महिला घर में घुसकर महिला से जबरदस्ती कर रहा था, इस दौरान महिला का पति आ गया। इसके बाद विवाहिता ने पति को सारी बात बता दी। पति महिला को लेकर थाने पहुंचा जहॉ पुलिस ने आरोपी हस्सान खान के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Previous articleकलेक्टर ने बैरसिया का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया
Next articleप्रबंध संचालक ने बिजली उपभोक्ताओं के परिसरों का किया औचक निरीक्षण