निगम अमले ने 285 प्रकरणों में 29 हजार 250 रुपये का स्पॉट फाईन वसूला

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता व वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के दलों ने 285 प्रकरणों में 29 हजार 250 रूपये स्पॉट फाईन के रूप में वसूल किए। निगम प्रषासन ने भवन निर्माताओं से अपील की है कि वह भवन निर्माण के समय ग्रीन नेट का पूरी तरह उपयोग करें और शहर के वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु सहयोग करें अन्यथा निगम प्रषासन द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही की जायेगी। निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देष पर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने बुधवार को जोन क्षेत्रों में सीएंडडी वेस्ट व भवन निर्माण सामग्री सडक़ों, सार्वजनिक स्थलों पर फैलाने वालों तथा निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन नेट न लगाने वालों के विरूद्ध अभियान के तहत कार्यवाही की। निगम अमले ने सडक़ों पर कचरा, गंदगी फैलाने, दो डस्टबिन न रखने, कचरा पृथक-पृथक न रखने, खुले स्थानों पर मूत्र विसर्जित करने, प्रतिबंधित पालीथीन का उपयोग करने एवं सम्पत्ति विरूपण करने सहित अन्य प्रकार से साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने व शहर की सुंदरता को बिगाडने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की और सभी प्रकार के प्रकरणों में निम्नानुसार स्पॉट फाईन/जुर्माने की राषि वसूल की। निगम प्रषासन ने भवन निर्माताओं से अपील की है कि वह भवन निर्माण के समय ग्रीन नेट का उपयोग पूरी तरह से सुनिष्चित करें और शहर में वायु गुणवत्ता सुधार हेतु निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करें अन्यथा निगम प्रषासन द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Previous articleअब स्कूलों में बच्चों को पीट नहीं सकेंगे टीचर, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Next articleकेन्द्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए, इससे राज्यों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : मुख्यमंत्री डॉ.यादव