जबलपुर।त्रिविधा संगीत कला मंच के तत्वावधान में वसन्तिका स्वर निशा में हिंदी और मराठी गानों को सुनकर श्रोता झूम उठे।समारोह के अतिथि सेवानिवृत अभियंता प्रकाश मानके, प्रो.एच बी पालन एवं कृष्ण कुमार दुबे थे। आयोजन संयोजना सुभाष दीक्षित एवं श्रीमती श्रुति दीक्षित ने की। दत्त मंदिर सभागार में आयोजित समारोह में मराठी औऱ हिन्दी फिल्मी गीतों की बासंतिक सौंदर्य की छटा दिखी। ।मराठी गीतों का संचालन श्रीमती शिल्पा ताम्हणे एवं हिंदी गीतों का संचालन राजेश पाठक प्रवीण ने।किया। गायक कलाकार किशोर ताम्हणे, सुभाष दीक्षित, धर्मपाल विश्वकर्मा, धुव्र मुखर्जी,
मयंक विश्वकर्मा, पल्लवी फाटक, दीप्ति राय,श्रृति दीक्षित,रेणु जैन, शर्मिला मुखर्जी, आभा दातार, प्रेरणा रानाडे ने सुमधुर गीतों को प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं को बांधे रखा।वाद्य वादक कलाकार मलय श्रीवास्तव,शरद त्रिपाठी,ऋषभ पटेल,मोनु यादव,एवं शशांक त्रिपाठी थे।अतिथि स्वागत किशोर ताम्हणे, मुकेश श्रीवास्तव, बेडेकर सर,शशांक दातार,संतोष नेमा एवं रानडे जी ने किया।








