मुस्लिम विकास परिषद ने कराया प्रथम रोज़ा अफ्तार, द्वितीय अफ्तार शीध्र

Join Us

जबलपुर। मुस्लिम धर्मावलंबियो के पवित्र माह रमजान के चलते मप्र मुस्लिम विकास परिषद की जबलपुर यूनिट द्वारा रानीताल ईदगाह में प्रथम रोज़ा अफ्तार का आयोजन किया गया। द्वितीय रोजा अफ्तार श्रीद्ध ही आयोजित किया जायेगा। परिषद के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट रियाज राइन व अन्ना जी के संयोजन में तथा जिलाध्यक्ष डॉ. मुईन अंसारी, पठान समाज के सरदार हाजी मुईन खान, इस्तियाक अंसारी, मामूर गुड्डू, एड. अकबर उस्मानी की अतिथि में आयोजित प्रथम अफ्तार में सैकड़ों रोज़ेदारों ने सामुहिक रूप से अफ्तार कर मगरिब की नमाज अदा कर देश में अमन शांति, खुशहाली और तरक्की की दुआएं की।
रोज़ा अफ्तार में मुस्लिम विकास परिषद के अशफाक आरिफ, गुलाम साबरी, इरफान कुरैशी, फैजान कुरैशी, मिर्जा जावेद, जावेद राइन, शाहिद कुरैशी, तारिक कुरैशी, जिया उल हक अंसारी, इकबाल चांद खां, अशरफ कुरैशी, मेहताब अली, लियाकत जावेद, खालिद कुरैशी, डॉ. निसार अंसारी, मुज्जफर कुरैशी, साजिद काजी, गुलाम किबरिया, अलीम मंसूरी, एड. निसार अंसारी, अहमद रज़ा, इस्लाम अली, नोशाद खलीफा, बब्लू कुरैशी, शेख निजामी, ताहिर खोकर, हाशिम राजा, अब्दुल बाकी खान, अशरफ शिराजी, मुख्तार अंसारी, मुजीब अंसारी, मुनीर अंसारी, निसार मंसूरी, सोहेल खान, असीम राजा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Previous articleचर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली के मध्य होली स्पेशल ट्रेन
Next articleत्रिविधा कला मंच की संगीत निशा आज