नर्मदांचल पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित
नर्मदापुरम। क्षेत्र के महान साहित्यकारों की जयंती पर कार्यक्रम किए जाएंगे। यह निर्णय नर्मदांचल पत्रकार संघ की बैठक में लिए गए। 29 मार्च को भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती एवं 4 अप्रैल को माखन लाल चतुर्वेदी की जयंती पर समारोह पूर्वक आयोजन होना तय किया गया। इसी के साथ ही संघ की कार्यकारिणी मनोनीत की गई। नर्मदांचल पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा पत्रकार भवन में सोेमवार को आयोजित बैठक में की गई। जिसमें संरक्षक शम्भू सोनकिया, प्रफुल्ल तिवारी, बलराम शर्मा, अध्यक्ष आशीष दीक्षित उपाध्यक्ष, राजेश तिवारी, मनोज सोनी, कमलेश चौधरी, विजय कुम्भारे, मुकेश भदौरिया, सचिव आत्माराम यादव, कोषाध्यक्ष विजय कुम्भारे, सहसचिव श्याम राय, संगठन सचिव विपिन महंत, सादिक अली, प्रवक्ता कमल चौहान, सह प्रवक्ता, हेमंत राजपूत, संयुक्त सचिव दयाराम पाल, विशेष आंमत्रित सदस्य किशोर करैया, सुरेंद्र राजपूत, कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती नेहा थापक, श्रीमती हिना अली, सुश्री नेहा मालवीय,सुश्री खुशबू बुलचदानी, अंशुल पाण्डेय, मनीष दुबे, प्रदीप गुप्ता, तुकाराम यादव, नरेंद्र दीक्षित, प्रकाश शर्मा रुद्रप्रताप सिंह, मदन शर्मा, रुबेज पठान, संजय उपाध्याय, इन्द्र कुमार सोनी, सजेंद्र श्रीवास्तव, पंकज शुक्ला, अजय निगम, सौरभ तिवारी, सन्दीप ठाकुर, सतीश चौरसिया, नीरज श्रीवास्तव, तापस जोशी, विधि सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष तिवारी, अनूप सिंह तोमर के नाम की घोषणा की गई है।






