मौसम में आ रहा बदलाव सुबह सर्दी दोपहर में गर्मी

Join Us

खान पान में की लापरवाही तो हो सकते हेैं बीमार

नर्मदापुरम। क्षेत्र में मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। बीते एक सप्ताह से सुबह शाम के समय गुलाबी ठंड का असर बना हुआ था। लेकिन गत दिवस सुबह के समय अचानक बादल छा गए। जिससे सर्दी होने लगी। सुबह से लेकर करीब 11 बजे तक ठंड का असर रहा। दोपहर में जब धूप निकलना शुरू हुआ तब सर्दी कम हुई। कभी ठंड कभी गर्मी होने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। मौसमी बीमारियां बढ़ने लगी हैं। जिसमें मुख्य रूप से सर्दी जुकाम के साथ मौसमी बीमारियाें के मरीजों की संख्या जिला अस्पताल सहित निजी क्लीनिकों में बढती जा रही है। डाक्टरों का कहना है कि अब गर्मी का मौसम शुरू हेा रहा है। जिसके चलते खान- पान में लापरवाही मंहगी पड़ सकती है। डा संजय पुरोहित का कहना है कि गर्मी के मौसम में बासा भोजन हानिकारक होता है। क्योंकि गर्मी के बजह से कुछ घंटे बाद ही वह बासा हो जाता है। उसके बाद उस भोजन को खाने पर बीमार हो सकते हैं। इसी प्रकार इस मौसम में पानी की कमी ना हो इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहना चाहिए। यह आदत अभी से बना लेनी चाहिए। डा पुरोहित का कहना है कि गर्मी के मौसम में बच्चे और बुजुर्गेां का विशेष ख्याल रखना चाएिह। उनके खान -पान में लापरवाही होने पर वे जल्दी बीमार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। दोपहर में गर्मी का असर होने से अधिकतम तापमान 32.1 हो गया। वहीं न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज हुआ है। इसी प्रकार पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12.8 दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

Previous articleछात्रा पायल ने की भारत भ्रमण की यात्रा
Next articleक्षेत्र के महान साहित्कारों की जयंती पर होंगे आयोजन