नर्मदापुरम। शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय नर्मदापुरम की एक छात्रा कुमारी पायल जावलकर द्वारा मध्य प्रदेश शासन की अनुसूचित जाति जनजाति कार्य विभाग द्वारा प्रदेश में अब्बल नंबर पर कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम के आधार पर भारत भ्रमण योजना के अंतर्गत इस छात्रा को भेजा गया था। वह छात्रा आज भारत भ्रमण यात्रा पूर्ण विद्यालय में वापस आई। जिस पर प्राचार्य एचएजी दुबे एवं समस्त विद्यालय परिवार द्वारा उसे सम्मानित किया गया विभागीय संभागीय उपायुक्त जेपी यादव द्वारा भी शुभकामनाएं प्रेषित की गई।






