तथाकथित अधिकारी फोकट का वेतन नहीं लेकर मुख्यालय के हिसाब से कार्य करें
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम तहसील, जिला मुख्यालय ही नहीं संभाग मुख्यालय है। यहां पर सभी विभागों के वरिष्ठ और कनिष्ठ तथाकथित अधिकारी मौजूद हैं। कुछ अधिकारी तो वास्तव में अपने मूल वेतन के हिसाब से कार्य करते भी हैं। यह उनकी ड्यूटी भी है क्योंकि सरकार ने उनको रखा भी इसीलिए है। कार्यालयों में अपनी सूरत दिखाने के लिए नहीं। लेकिन कई अधिकारी िसिर्फ खानापूर्ति करते रहते हैं। जिससे संभाग मुख्यालय पर वैधे कार्य नहीं हो पा रहे हैं जिनकी नागरिकों को अपेक्षा है। मुख्यालय पर अवैध शराब की बिक्री जमकर हो रही है यह कौन देखेगा? अवैध रेत का परिवहन निरंतर हो रहा है यह कौन देखेगा? सट्टा जमकर हो रहा है यह कौन देखेगा? अपराध बढ़ रहे हैं। इसे कौन रोकेगा? अधिकांश सडकें खुदी पड़ी हैं। अनेक सड़कों पर बढ़े बढ़े गड्ढे हो रहे हैं इनको कौन सुधरवाएगा? जिनकी जबावदारी है वे फोकट का वेतन नहीं लेकर जरूरी कार्य करें तो यह शहर संभाग मुख्यालय लग सके। शहर में साफ-सफाई की कमी बनी हुई है। सडकों पर पशुओं के डेरे लगते हैं। सड़कों पर ही जमकर पार्किंग होती है। मुख्य बाजार क्षेत्र में सुलभ काम्पलेक्स की कमी है। लोडिंग आटो, तथा सवारी आटो के खड़े होने के स्टेंड से भी यातायात व्यवस्था ठीक नहीं हो पाती है। इन तमाम अव्यवस्थाओं से परेशानी तो होती ही है साथ ही इससे शहर की खूबसूरती भी बिगड़ती है। मुख्यालय की व्यवस्थाएं बिगड़ती है। इसलिए प्रशासन में बैठे लोगों को पूरी गंभीरता के साथ शहर में पार्किंग के लिए विशेष प्रयास करना चाहिए। नागरिकिों की यह भी अपेक्षा है कि मुख्यालय पर विकास के कार्य और तेजी से बढें, सिर्फ खानापूर्ति होकर ही नहीं रहे। नागरिकों के हित के कार्य कम ही हो रहे हैं। नागरिकों का यह भी मानना है कि शहर में जो रेेत की ट्रालियां आती जाती हैं उससे गिरने वाली रेत पिस कर घूल बढ़ा रही है। वहीं नलों में टोंटी नहीं होने से पानी गिरने से दलदल होती जाती है। ऐसे और भी तमाम कार्य हैं जो प्रशासन को ध्यान देकर करना चाहिए। लेकिन ऐसा कम ही हो रहा है। क्योंकि शांत शहर जो है।






