भाजपा सरकार ने किसानों से किया धोखा, चुनाव में किये वादे से मुकर गई भाजपा: जीतू पटवारी

Join Us

-खाद, बीज, बिजली की किल्लत से किसान परेशानियों से जूझ रहा है: जीतू पटवारी
भोपाल   (आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज मीडिया से चर्चा करते हुये भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। श्री पटवारी ने कहा कि चुनाव में किसानों से गेहूं, धान, सोयाबीन के 2700, 3100 और 6000 दाम, 450 का गैस सिलेण्डर के दाम, महिलाओं को 3000 रूपये देने, युवाओं रोजगार जैसे मुद्दों पर सत्ताा में काबिज हुई भाजपा सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के साथ छल किया। श्री पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी सरकार द्वारा जनता से किए गए चुनावी वादों को पूरा न करने पर सवाल उठाते हुये कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले किसानों, महिलाओं और युवाओं से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब सत्ता में आने के बाद इन वादों को पूरा करने से पीछे हट रही है।
श्री पटवारी ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंनेे कहा कि शिवराज सरकार ने चुनाव के समय किसानों से वादा किया था कि उन्हें गेहूं का भाव 2700 और धान का 3100 मिलेगा, लेकिन अब इन वादों पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने मांग की कि किसानों को 3500 प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य दिया जाए, क्योंकि खाद, बीज, डीजल, बिजली और मजदूरी सभी महंगे हो चुके हैं। यदि किसानों को उनका हक नहीं दिया गया, तो कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान करेगी।
श्री पटवारी ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं और युवाओं से किया धोखा। भाजपा ने महिलाओं को 450 का गैस सिलेंडर और 3000 प्रतिमाह देने का वादा किया था, भाजपा अपने वादे से मुकर गई है। युवाओं को 2.5 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया गया था, लेकिन रोजगार की स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है।
श्री पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक हैे। मध्य प्रदेश आज देश का सबसे बड़ा कर्जदार राज्य बन चुका है। सरकार विदेशी निवेश लाने की बात कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि निवेश के नाम पर प्रदेश को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।
श्री पटवारी ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि यदि किसानों से गेहूं और धान के लिए वादा किया गया 2700 और 3100 समर्थन मूल्य नहीं दिया गया, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश की मंडियों में जाकर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा की झूठी राजनीति समझ आ चुकी है और अब किसान, महिला और युवा सभी मिलकर भाजपा सरकार से हिसाब लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निर्णायक संघर्ष करेगी। किसानों ने भाजपा को वोट दिया और किसान ही अब भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगी। इतना ही नहीं भाजपा को अब जनता की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी और यदि जरूरत पड़ी, तो सडक़ों पर उतरकर सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर करेगी।

Previous articleविद्या भारती के कार्यकर्ताओं का महाकुंभ भोपाल में
Next articleमप्र किसान कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान ने श्री पटवारी सहित कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर लिया आर्शीवाद