विद्या भारती के कार्यकर्ताओं का महाकुंभ भोपाल में

Join Us

-देश भर से जुटेंगे 700 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ता
भोपाल  (आरएनएस)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग की सभी तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। यह आयोजन 03 से 08 मार्च, 2025 तक सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा. आवासीय विद्यालय, शारदा विहार, केरवॉ बांध मार्ग, भोपाल में आयोजित होगा। इस अभ्यास वर्ग में देशभर से 700 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ता भाग लेंगे, जो राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति, अनुशासन एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण के प्रतीक बनेंगे।
अभ्यास वर्ग का उद्देश्य
राष्ट्र निर्माण के लिए सशक्त कार्यकर्ता इस अभ्यास वर्ग का मूल उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक दक्षता एवं नेतृत्व कौशल से सशक्त बनाना है। यह वर्ग उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की संगठित और प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा।
सुव्यवस्थित योजना
शिक्षण और प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए पूरे अभ्यास वर्ग को दो श्रेणियों, छह समूहों एवं 11 कार्यक्षेत्रों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक समूह की विशेष जिम्मेदारी होगी, जिसे वे योजनाबद्ध बैठकों और संगठनात्मक समन्वय एवं अन्?य विषयों पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विद्या भारती के अखिल भारतीय अधिकारी उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को दिशाबोध करेगे।
प्लास्टिक-मुक्त परिसर:
आयोजन स्थल को पर्यावरण-संवेदनशील बनाते हुए पूर्णत: प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प लिया गया है। आवास, भोजन, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है।
विशेष प्रदर्शनियाँ
भारत के गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य की झलक डिजिटल एवं मैन्युअल प्रदर्शनियों का नियोजन किया जाएगा। ये प्रदर्शनियाँ भारत की संस्कृति, विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के अद्वितीय पहलुओं को प्रस्तुत करेंगी।
ग्राम दर्शन करने पहुँचेंगे कार्यकर्ता
अभ्यास वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे इस हेतु ग्रामदर्शन कि योजना है जिससे वह अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बना सकेंगे।
वर्ग स्थल पर की गई हैं व्यवस्थाएं
भोपाल के कार्यकर्ता गत तीन
माह से स्वागत तैयारी में लगें है व्?यवस्?था में एक बड़ा डोम, छ: छोटे पंडाल, प्रदर्शनी आदि की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मध्यप्रदेश भारत का हृदय स्थल है यहाँ की विशेषताओं से अवगत कराने वाली प्रदर्शनी, स्वागत द्वार, वन्दन वार, तोरण द्वार, दीवार पेंटिंग आदि पूर्णता की ओर है। 05 दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में भारत की विभिन्न संस्कृतियों के दर्शन होगें एक तरह से यह कार्यक्रम एक लघु भारत के दर्शन करावेगा। पूरा परिसर इकोफ्रेंडली होगा।
इस आयोजन की समस्त व्यवस्थाएँ विद्या भारती के वरिष्ठ पदाधिकारी संगठन मंत्री गोविंद जी महंत, निखिलेश महेश्वरी, मोहनलाल गुप्त, शिरोमणि दुबे मार्गदर्शन में की जा रही है।

Previous articleभारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
Next articleभाजपा सरकार ने किसानों से किया धोखा, चुनाव में किये वादे से मुकर गई भाजपा: जीतू पटवारी