निगम अमले ने सुभाष नगर क्षेत्र में अवैध निर्माणों तथा सेकेण्ड स्टॉप क्षेत्र की अवैध झुग्गियों को हटाया

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। नगर निगम द्वारा सडक़ों, फुटपाथों, कॉरीडोर व सार्वजनिक स्थलों आदि से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से सडक़ों, फुटपाथों, सार्वजनिक स्थलों आदि पर अवैध रूप से लगाये गए ठेले, अस्थाई दुकानें, गुमठी, गन्ने की चरखी, टेंट आदि हटाने की कार्यवाही की साथ ही सुभाष नगर क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित दुकानें व कमरा तोडऩे व सेकेण्ड स्टॉप क्षेत्र में झुग्गियों को हटाने की कार्यवाही की तथा कंडम वाहनों को भी हटाया और ठेले, कैरेड, पाईप, बैग, पान पार्लर, टेबिल आदि जप्त किए। निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को टी.टी.नगर दशहरा मैदान, जहांगीराबाद चरक अस्पताल, मुर्गी बाजार, शब्बन चैराहा, एम.पी.नगर जोन-01 एवं 02, पीरगेट चैकी, दाता कालोनी, एयरपोर्ट रोड, कोलार मंदाकिनी चैराहा, आपूर्ति के सामने, लिंक रोड नं. 01,02 एवं 03, कोटरा, नेहरू नगर, न्यू मार्केट, बेतवा अपार्टमेंट, सेकेण्ड स्टॉप, सुभाष नगर, सुभाष नगर खेल मैदान, इकबाल मैदान, मोती मस्जिद, कोलार डीमार्ट, सर्वधर्म, चूना भट्टी, इंद्रपुरी, जेके रोड आदि क्षेत्रों में अवैध रूप से लगाई गई फल, फ्रूट आदि की दुकानें, गन्ने की चरखी, गुमठी, कंडम वाहन, टेंट आदि को हटायानिगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए सुभाष नगर क्षेत्र में अवैध रूप से बनीं 03 दुकानें व 01 कमरा जेसीबी मशीन व श्रमिकों के माध्यम से तोड़ा तथा सेकेण्ड स्टॉप क्षेत्र से 02 झुग्गियां भी हटाई साथ ही शहर की सुन्दरता बिगाडऩे वाले कटआउट भी हटवाने की कार्यवाही की। निगम अमले ने पुन: अतिक्रमण न करने की समझाइश दी साथ ही पुन: अतिक्रमण पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी।

Previous articleपारंपरिक से आधुनिकता की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश का टैक्सटाइल उद्योग
Next articleहमारे शहर की सडक़ों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी-निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी