मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को व्यापक रूप देने कांग्रेस द्वारा प्रभारी-सहप्रभारी मनोनीत

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को व्यापक रूप से संचालित किये जाने हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्ति किये हैं।मध्यप्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन डॉ. संजय कामले ने बताया कि कांग्रेस नेता ललित सेन को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य हेतु प्रदेश स्तर पर प्रभारी और जहीर अहमद को सह प्रभारी नियुक्ति किया गया है। डॉ. कामले ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य हेतु बनाये गये प्रभारी-सह प्रभारीद्वय से अपेक्षा की गई है कि वे जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, विधायकों, एवं कांग्रेस द्वारा मनोनीत जिला प्रभारियों/ सह-प्रभारियों से समन्वयक स्थापित कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सकारात्मकता के साथ दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।डॉ. कामले ने बताया कि प्रदेश भर में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी सामने आयी हैं, जिसमें अपात्र मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या में जोड़े गये हैं, जिससे प्रदेश में होने वाले विभिन्न चुनावों में पारदर्शिता पर प्रश्न चिन्ह लगता है। ऐसी स्थिति में पात्र मतदाताओं के साथ कुठाराघात होता है। कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि प्रदेश भर में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जायेगा और अपात्र लोगों के नाम मतदाता सूची से हटवाने का काम कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रमुखता से कराया जायेगा। उक्त संबंध में समस्त जिला कांग्रेस कमेटियों, जिला कांग्रेस के प्रभारियों-सहप्रभारियों एवं समस्त विधायकों और विधानसभा प्रत्याशियों को पत्र भेजकर सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

Previous articleगोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में भीषण आग, केमिकल फैक्ट्री जलकर राख
Next articleपारंपरिक से आधुनिकता की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश का टैक्सटाइल उद्योग