चिकित्सकों के दलों ने 26 सफाई मित्रों एवं वाहन चालकों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। नगर निगम द्वारा निगमकर्मियों विशेषकर स्वच्छता संबंधी कार्यों में संलग्न कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु समय-समय पर शिविरों का आयोजन किया जाकर शिविरों में विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच, औषधी वितरण के साथ ही उपचार एवं स्वास्थ्य के संबंध में सलाह दी जा रही है। इसी तारतम्य में शनिवार को जिंसी गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के प्रथम दिन में 26 सफाई मित्रों एवं वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. नुपूर साहू व अन्य चिकित्सकों द्वारा किया गया एवं विभिन्न रोगों की जांच भी की गई। सोमवार, 03 मार्च 2025 को भी जिंसी गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला मुख्य एवं चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों के आयोजन के क्रम में जिंसी गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में डॉ. नुपूर साहू सहित अन्य चिकित्सकों व सहयोगी स्टॉफ द्वारा 26 सफाई मित्रों एवं वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं विभिन्न रोगों की जांच/स्क्रीनिंग की गई। शिविर में निगमकर्मियों की सुविधा के दृष्टिगत ई-के.वॉय.सी, आभा आई.डी व आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा भी दी गई।

Previous articleपेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
Next articleगोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में भीषण आग, केमिकल फैक्ट्री जलकर राख