नर्मदापुरम।फल सब्जी मंडी प्रांगण नर्मदापुरम में हाई राइज शेड निर्माण का भूमि पूजन मध्य प्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष व पूर्व में मंडी अध्यक्ष रहे पियूष शर्मा के मुख्यातिथ्य में हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, कार्यपालन यंत्री पीएल घाघरे, सहायक यंत्री श्रीमति रेखा साहू तकनीकी सम्भाग नर्मदापुरम, पूर्व मंडी सचिव एके परिहार व वर्तमान सचिव मंडी इटारसी, कृषि उपज मंडी के सचिव बी एल त्यागी, शिवलाल चौधरी उपयंत्री, के साथ ही कृषि उपज मंडी परिवार के विनोद रैकवार, संदीप मालवीय, सुनील, ठेकेदार जे के वाधवानी व अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। पूजा अर्चना पं सुनील भार्गव ने कराई।
व्यापारियों व किसानों को मिलेगा लाभ
मुख्यालय की कृषि उपज मंडी के सचिव श्री त्यागी व पूर्व सचिव वर्तमान इटारसी सचिव श्री परिहार ने बताया कि मंडी के शेड की संख्या बढ़ने से इस क्षेत्र के किसानों व व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में सब्जी व्यापारी यहां पर सब्जी मंडी में आना नहीं चाहते थे। पुरानी मंडी में ही दुकान लगाने के पक्षधर थे। लेकिन जब से यहां पर सब्जी मंडी शुरू हुई सभी वर्ग खासकर थोक सब्जी व्यापारियों व फुटकर व्यापारियों कोे अच्छा लाभ और सहुलित हुई है। अब और शेड बनने से व्यापारियों को लाभ मिलेगा। हालाकि अभी मंडी में और भी सुविधाओं की अपेक्षा है।







