शोभायात्रा एवं दीप प्रज्जवलन के साथ आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं विराट पुस्तक मेला का शुभारंभ

Join Us

मेरा स्वरूप मेरी पुस्तकों में समाहित है – श्रीराम शर्मा “आचार्य”
गायत्री परिवार, जबलपुर के द्वारा लगाये जा रहे विराट पुस्तक मेला की आज वेद ग्रंथ धारी महिलाओं के द्वारा शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ श्रीनाथ की तलैया से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक गोल बाजार में समाप्त हुई। इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री अखिलेशनंद जी एवं भूतपूर्व न्यायाधीश श्री आई एस श्रीवास्तव, गायत्री तपोभूमि मथुरा से पधारे हुए वरिष्ठ आचार्य श्री राम मुरारी गुप्ता जी, शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे हुए श्री आशीष सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां गायत्री, पूज्य गुरुदेव वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी , परम वंदनीय माताजी एवं 33 कोटी देवी देवताओं के आह्वान के साथ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री अखिलेश्वरानंद जी
द्वारा बतलाया गया कि उन्होंने स्वयं शांतिकुंज जाकर आचार्य श्री द्वारा रचित साहित्य का अध्ययन किया है एवं उनका साहित्य उच्च कोटि का है जो प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर लिखा गया है।
सेवनिवृत्त न्यायाधीश श्री आई एस श्रीवास्तव जी द्वारा बताया कि वह स्वयं नित्य आचार्य जी के सद्बाक्यो का अवलोकन करते हैं और उनके द्वारा दूसरे लोगों तक पहुंचाने का कार्य नित्य किया जाता है। जब से में आचार्य जी के संपर्क में आया हूं तभी से नित्य आचार्य जी के साहित्य का अध्ययन कर रहा हूं और मेंने अपने जीवन में आमूलचूल परिवर्तन भी महसूस किया है ।
तपोभूमि मथुरा से पधारे हुए श्री गुप्ता जी द्वारा बताया की गुरु का साहित्य अद्वितीय एवं अनुपम है। वर्तमान की प्रत्येक समस्याओं का समाधान इसके अंदर लिखा हुआ है। इसलिए जनमानस को नित्य आचार्य श्री के रचित साहित्य का स्वाध्याय करना आवश्यक है।
मुख्य ट्रस्टी श्री बी बी शर्मा द्वारा बताया गया है कि पुस्तक मेला नित्य प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुला रहेगा एवं 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रबुद्ध वर्ग के उद्बोधन होंगे । कल के मुख्य वक्ता होंगे श्री आनंद जी विभाग प्रमुख आरएसएस एवं अन्य गणमान्यों के उद्बोधन होंगे।
मेला संयोजक श्री जगदीश दीक्षित द्वारा आम जनता से पुस्तक मेले में आकर आचार्य श्री के साहित्य का स्वाध्याय करके अपने जीवन को सफल बनाने का आवाहन किया है

Previous articleग्राम रमपुरा रेहटी तहसील के अजाजजा के पीडि़त लोगों के पट्टे की भूमि से दबंगों का कब्जा हटवाने की सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष खंगराले ने की मांग
Next articleआज की जनसुनवाई में प्राप्त हुए 13 प्रकरण