ग्राम रमपुरा रेहटी तहसील के अजाजजा के पीडि़त लोगों के पट्टे की भूमि से दबंगों का कब्जा हटवाने की सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष खंगराले ने की मांग

Join Us

सीहोर। अ.जा.ज.जाति के आवेदकगणों के कृषि पट्टे की भूमि ग्राम रमपुरा चकलदी तहसील रेहटी जिला सीहोर म.प्र.में शासन द्वारा सन 2001 में राधेश्याम पिता गोपीलाल, रामअवतार पिता अनोखीलाल, रमेश पिता रामधार, नर्बदा प्रसाद पिता देवलाल, बाबूलाल पिता देवलाल, नर्बदा प्रसाद पिता सुन्दरलाल सभी जाति बलाई अनुसूचित जाति लखनलाल पिता रम्मु, अमर शाह पिता गेंदालाल, कचरू पिता बोंदरसिंह, चम्पालाल पिता दमलु, सभी आदिवासी गौण्ड को प्रदान की गई थी, जिस पर दबंग प्रभावशाली लोगों का कब्जा चला आ रहा है। किन्तु हल्का पटवारी तहसीलदार रेहटी तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुधनी को पीडि़त दलितों द्वारा कई बार आवेदन देने के पश्चात भी राजस्व विभाग का अमला दबंगों से सांठ-गांठ कर पट्टे की कृषि भूमि को दबंगों से मुक्त नही करा रहे हैं। जिससे दलित समाज में काफी रोष ब्याप्त है। जनसुनवाई कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय में पीडि़तजन सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले, लाडक़ुई ब्लाक सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष भागीरथ कटारे, दीपक सोनकर, घनश्याम जाटव के नेतृत्व में जिले के कलेक्टर के प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर से भेट कर तत्काल दबंगों का कब्जा हटवाने की मांग की गई है। जिस पर जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा तहसीलदार रहेटी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये गये। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सीताराम भारती, डॉ. अनीस खान, ममता बाई मेहरा, सेपती बाई मेहरा, कमला बाई गोण्ड, सुशीला बाई गोण्ड आदि शामिल रही।

Previous articleपानी के संकट को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की अनेकों ग्रामीणजन पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय
Next articleशोभायात्रा एवं दीप प्रज्जवलन के साथ आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं विराट पुस्तक मेला का शुभारंभ