आज की जनसुनवाई में प्राप्त हुए 13 प्रकरण

Join Us

जबलपुर। आज निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार अपर आयुक्त आर.पी. मिश्रा एवं सहायक आयुक्त वेदप्रकाश ने जनसुनवाई कक्ष में आज दिनांक 25 फरवरी 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक नागरिकों की समस्याएॅं सुनी। इस दौरान भवन शाखा की 2, अतिक्रमण की 3, लोककर्म की 3, उद्यान की 1, स्वास्थ्य की 2, जल की 1, कुल 13 जनसमस्याएॅं प्राप्त हुई, जिसका निराकरण सुनवाई के दौरान ही किया गया। अपर आयुक्त आर.पी. मिश्रा एवं सहायक आयुक्त वेदप्रकाश ने बताया कि सभी प्राप्त शिकायतें संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण हेतु प्रेषित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम के संभाग क्रमांक 1 से 16 में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया तथा नागरिकों की समस्याएॅं सुनी गई और उनका निराकरण भी कराया गया। जनसुनवाई के दौरान सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Previous articleशोभायात्रा एवं दीप प्रज्जवलन के साथ आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं विराट पुस्तक मेला का शुभारंभ
Next articleराजस्व वसूली का टारगेट पूरा करने अब मात्र 34 दिन शेष : निगमायुक्त प्रीति यादव ने राजस्व अमले को सख्ती से वसूली करने दिये निर्देश