न्यूयॉर्क (आरएनएस)। पोप फ्रांसिस की हालत नाजुक बताई जा रही है। रिपोर्ट में पता चला है कि उनकी किडनी में कुछ गड़बड़ी पैदा हो गई है। हालांकि पोप ने प्रार्थना सभा में भाग लिया। पोप फ्रांसिस (88) निमोनिया और फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे हैं।पोप के प्लेटलेट काउंट में कमी का पता चला था। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें दवा दी जा रही है। इससे पहले वेटिकन ने कहा था कि सांस संबंधी समस्या और ब्लड चढ़ाए जाने के बाद उन्हें अधिक मात्रा में ऑक्सीजन दी जा रही है। दरअसल पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर बनी हुई है और ब्लड टेस्ट से पता चला है कि किडनी खराब हो गई है। वहीं वेटिकन ने कहा, 88 वर्षीय पोप निमोनिया और फेफड़ों के इन्फेक्शन से भी जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फ्रांसिस को सांस लेने में दिक्कत नहीं हुआ है, लेकिन अभी भी ऑक्सीजन का हाई फ्लो दिया जा रहा है। फ्रांसिस को ब्रोंकाइटिस की समस्या के बाद 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था और मंगलवार को डॉक्टरों ने उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया का इलाज किया।








