रूस के हमले से यूक्रेन में कोहराम, युद्ध की तीसरी वर्षगांठ से पहले दागे 267 ड्रोन और मिसाइलें

Join Us

रुस ,(आरएनएस) 24 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच जंग को तीन साल पूरे हो जाएंगे। इससे पहले युद्ध की तीसरी वर्षगांठ की पहली रात रूस ने यूक्रेनी धरती पर हमलों का नया रिकॉर्ड बना लिया। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूस ने एक ही हमले में 267 ड्रोन एक साथ लॉन्च किए। रूस के ये हवाई हमले यूक्रेन के कम से कम 13 शहरों में गिरे। जिसका वीडियो भी सामने आया है।रूस के हमले के बारे में यूक्रेनी अधिकारियों ने जानकारी दी है। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, खार्किव, पोल्टावा, सुमी, कीव, चेर्निहाइव, मायकोलाइव और ओडेसा सहित यूक्रेन भर में कम से कम 13 क्षेत्रों में ड्रोन को रोका गया। यूक्रेन के वायु सेना कमान के प्रवक्ता यूरी इग्नाट ने कहा कि एक ही समन्वित हमले में रिकॉर्ड 267 रूसी ड्रोन लॉन्च किए गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि लगभग 138 ड्रोन को रोका गया जबकि 119 बिना किसी नुकसान के जाम होने के बाद गायब हो गए, उन्होंने कहा कि रूस ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलें भी लॉन्च कीं। यूक्रेन के पांच क्षेत्रों में नुकसान की सूचना मिली। यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने रूसी हमले का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम ने कई ड्रोन को नष्ट कर दिया। रूस द्वारा ड्रोन हमलों की यह एक और बड़ी कड़ी है, जो महीनों से यूक्रेन पर लगातार हो रही है, और इसका उद्देश्य यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमताओं को थकाना है। शनिवार रात को एक और रूस के मिसाइल हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पाँच लोग घायल हो गए, यह हमला यूक्रेन के केंद्रीय शहर क्रिवी रिह में हुआ।

Previous articleपोप फ्रांसिस की हालत बेहद नाजुक, किडनी फेलियर के संकेत
Next articleट्रंप के फैसले ने मचाई खलबली, यूएसएआईडी के 1600 कर्मचारियों को निकाला