न्यूयॉर्क से उड़ते ही मिली विमान को बम से उड़ाने की धमकी, रोम में कराई आपात लैंडिंग

Join Us

 दिल्ली आ रहा था विमान सभी यात्री सुरक्षित, मामले की जांच शुरु

नई दिल्ली,(ए)। रविवार को न्यूयार्क से दिल्ली जा रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उसे रोम की ओर डायवर्ट कर दिया। इस घटना से विमान के सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में तनाव का माहौल था, लेकिन विमान को रोम में सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी ने राहत महसूस की।अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट एए 292, जो न्यूयार्क के कैनेडी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद जब कैस्पियन सागर के ऊपर थी, तब चालक दल को विमान में बम होने की धमकी मिली। यह धमकी मिलने के बाद विमान को तत्काल यूरोप की ओर मोड़ दिया। चालक दल ने स्थिति को गंभीरता से लिया और विमान को रोम की दिशा में मोड़ते हुए हाई अलर्ट के साथ सुरक्षित लैंडिंग के लिए इटली के रोम में लियोनार्डो दा विंची फ्यूमिसिनो हवाईअड्डे पर उतारने का फैसला लिया।
विमान का सुरक्षित लैंडिंग के बाद एयरलाइंस ने कहा कि न्यूयार्क से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एए 292 को विमान में संभावित खतरे के कारण डायवर्ट किया गया। इस मामले की जांच की जा रही है और विमान में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। इस घटना के बाद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया और अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous articleअभिनेता अक्षय कुमार ने संगम में लगाई डुबकी, व्यवस्थाओं की तारीफ की
Next articleपोप फ्रांसिस की हालत बेहद नाजुक, किडनी फेलियर के संकेत