भोपाल (आरएनएस)। आज भोपाल में नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश भाजपा के सांसदों एवं विधायकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री जी का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ एवं भविष्य के विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव,उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी ड़ी शर्मा एवं पार्टी के अन्य सांसद तथा विधायक उपस्थित रहे।








