प्रधानमंत्री के स्वागत में गोलघर पर रंगोली बना,दीप जलाकर की गई आतिशबाजी

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। भोपाल में 24-25 फरवरी को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में पधार रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर गुरुनानक मंडल द्वारा गोल घर पर आतिशबाजी की गई एवं दीपक जलाए गए। मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने बताया प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश वैश्विक निवेशकों के लिए नए अवसर खोल रहा है। यह समिट व्यापार के नए आयाम खोजने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।इस अवसर पर महेश मकवाना, भगवानदास ढालिया, राजा शर्मा, सुनील सराठे, मुकेश सोलंकी, नरेंद्र ठाकुर, पी सी कनर्जी, विवेक तिवारी, कैलाश हिरवे, मुकेश गांठे, संजय राठौर, नितिन बम्मान, सुनील शुक्रवारे, अजय सर्विया, रोबिन परोचे, राज मकोरिया, रोहित सहित युवा साथी उपस्थित थे।

Previous articleभोपाल में पीएम मोदी की अध्यक्षता में भाजपा सांसदों-विधायकों की बैठक, विकसित मध्यप्रदेश पर हुई चर्चा
Next articleसंभल मस्जिद भी सरकारी जमीन पर बनी