पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 19 वीं किश्त हस्तांतरण कार्यक्रम संपन्न

Join Us

नर्मदापुरम/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19वीं किश्त के हस्तांतरण कार्यक्रम में देशभर के किसानों को भागलपुर, बिहार से संबोधित किया और 19वीं किश्त का डिजिटल हस्तांतरण किया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19वीं किश्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं किसानो के लिए चलायी जा रही योजनाओं से सम्बंधित तकनीकी व्याख्यान का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, नर्मदापुरम में किया गया, जिसमे जिले के 126 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविंदनगर के सदस्य श्री अनिल जी बरोलिया द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई ततपश्चात कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख कार्य एवं केंद्र में स्थित सभी उत्पाद एवं प्रदर्शन इकाई के बारे में जानकारी प्रदान की गई, साथ ही जिले में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रिय प्राकृतिक खेती मिशन एवं परम्परागत कृषि विकास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कृषि विभाग से पधारे सहायक संचालक कृषि, श्री जे. एल. कास्दे द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना एवं अन्य योजनाएं किसानों की आय में वृद्धि करने में सहायक हैं।  इसके बाद डॉ. देवीदास पटेल ने किसानों को जैविक कृषि के महत्व ओर इसके लाभों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए जैविक खेती अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। साथ ही जैविक खेती एवं बीज उत्पादन प्रशिक्षण के लाभार्थी किसानो को मंच से सम्मानित कर प्रमाण पत्र वितरण किया गया एवं जिले के प्रगतिशिल किसानो को भी सम्मानित किया गया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 19वीं क़िस्त का डिजिटल हस्तांतरण कर किसानो को संबोधित किया गया जिसका सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, नर्मदापुरम के सभाकक्ष से किया गया। इस कार्यक्रम से किसानों को न केवल पीएम किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी मिली, बल्कि वे जैविक खेती के प्रति भी जागरूक हुए। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की इन योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। कार्यक्रम में कृषि विकास अधिकारी, बनखेडी श्री पी. डी. जाटव, कृषि विस्तार अधिकारी बनखेडी, सुश्री पाण्डेय, सुश्री रूपल राजपूत, श्री राहुल पहाड़े, श्री मोहित साहू, श्री अमिश बाथम, श्री ऋतिक जी एवं पिपरिया विकासखंड के कृषि विस्तारअधिकारी उपस्तिथ रहे साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के सभी स्टाफ संम्मिलित हुए।

Previous articleयुवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 05 मार्च को
Next articleप्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजनांतर्गत किसान सम्‍मान समारोह आयोजित