पी.एम. किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त का किया गया हस्तांतरण
नर्मदापुरम/ सोमवार 24 फरवरी को प्राचार्य, कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र पवारखेड़ा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त वितरण को “किसान सम्मान समारोह” के रूप में, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भागलपुर, बिहार से सीधा प्रसारण द्वारा प्रसारित किया गया। इस अवसर पर देश के अन्नदाताओं को आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। पवारखेड़ा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष अजीत मंडलोई, म.प्र. तैराकी संघ के अध्यक्ष श्री पीयूष शर्मा, जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी श्री प्रसन्ना हरणे,, जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी श्री प्रशांत दीक्षित, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नर्मदापुरम सुश्री नीता कोरी, तहसीलदार नर्मदापुरम श्री देवशंकर धुर्वे नायब तहसीलदार सुश्री दीप्ती चौधरी, प्राचार्य यू.के शुक्ला, उपसंचालक कृषि श्री जे.आर.हेडाऊ, जिला विपणन अधिकारी श्री देवेंद्र यादव, सहायक संचालक मत्सय श्री वीरेंद्र चौहान, कृषि विभाग के सहायक संचालक कृषि, उप-परियोजना संचालक आत्मा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी केसला व नर्मदापुरम विकासखंड के कृषकबंधु, महिला कृषक व मीडिया प्रभारी युवा प्रकोष्ठ श्री चमन पूरी गोस्वामी उपस्थित हुए कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद बेड़ा ने विभिन रबी फसलों की उन्नत खेती से संबंधित जानकारी एवं गेहूँ व चना की उन्नत किस्मों के बारे में अवगत कराया। वैज्ञानिक डॉ. दीपक खांडे ने फसल उत्पादन की उन्नत तकनीक एवं कीट व्याधियों का उचित प्रबंधन एवं प्राकतिक खेती व जैविक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जिला कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री अजीत मंडलोई ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को कृषक बंधुओं के लिए एक लाभकारी योजना बताकर यह भी बताया कि इससे कृषकों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। म.प्र. तैराकी संघ के अध्यक्ष श्री पीयूष शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कृषकों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। कार्यक्रम के अंत में उप-परियोजना संचालक आत्मा श्री गोविंद मीणा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथीगणों, कर्मचारीयों एवं कृषकों का आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त जिले के समस्त विकासखंड मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों पर भी किसानों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 19वीं किश्त हस्तांतरण “किसान सम्मान समारोह” का सजीव प्रसारण किया गया।






