युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 05 मार्च को

Join Us

नर्मदापुरम/ कलेक्‍टर नर्मदापुरम सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, नर्मदापुरम द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 05 मार्च को शासकीय कुसुम स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय सिवनीमालवा जिला नर्मदापुरम में किया जाएगा। रोजगार एवं स्वरोजगार में छात्र-छात्राओं को निजि क्षेत्र में रोजगार एवं स्‍वरोजगार हितधारकों के लिये स्टॉल लगाये जायेंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने उक्‍त जानकारी देते हुए कहा है कि रोजगार के इच्‍छुक युवक एवं युवतियां https://forms.gle/EdWj119h5YbNZNuj6  पर अपना पंजीयन कर सकते है। युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला में परियोजना अधिकारी नगरीय विकास एवं आवास विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवयं पशु पालन विभाग, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग नर्मदापुरम, पवारखेडा सहायक कृषि यंत्री कृषि अभियंत्रिकी विभाग, सहायक संचालक मछुआ कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, सहायक संचालक मध्यप्रदेश पिछडा वर्ग तथा अल्प संख्या कल्याण विभाग, प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रबंधक राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन विभाग रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।   रोजगार मेला में नहर (मंडीदीप), वर्धमान (मंडीदीप). ट्राइडेंट (बुदनी), मदरसन कंपनी (गुजरात), सम्हिता पी.एस.टी. इन्डस्ट्री, भास्कर प्राइवेट लिमिटेड (मंडीदीप), यशस्वी ऐकैडमी (भोपाल), नवकिसान बायोटेक, प्रथम एजुकेशन भोपाल, पुखराज, कौशल विकास केंद्र जबलपुर, SIS सिक्योरिटी, एच.डी.एफ.सी. लाईफ, ऐक्सिस बैंक, आई.सी.आई.सी.आई बैंक, भारतीय जीवन बीमा, एम.आई.सी., काल्टिंग एण्ड डिजाइन, ग्लेसिओ, दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना, फेम लाईट अप दि वर्ल्ड आदि कंपनियां उपस्थित रहेंगी।

Previous articleसभी अनुविभागीय अधिकारी मेले एवं पर्वों की सतत रूप से मॉनिटरिंग करते रहें, कानून एवं शांति व्यवस्था के साथ उचित भीड़ प्रबंधन भी सुनिश्चित करें : कलेक्टर
Next articleपीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 19 वीं किश्त हस्तांतरण कार्यक्रम संपन्न