संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले का हुआ समापन
नर्मदापुरम्। रामजी बाबा मेला का समापन कलेक्टर की उपस्थिति में सोमवार को हुआ। कलेक्टर आैर नपाध्यक्ष नीतू यादव ने झूला भी झूला। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी इस मेले का संचालन करने के लिए मेहनत करते हैं। नजर बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम जिला मेलों का जिला है। पूरे वर्ष विभिन्न त्यौहारों परए तिथियों पर मेले का आयोजन होते रहते है। सुविधाजनक मेले का आयोजन नगरपालिका सुनिश्चित करती है। घाटों पर किसी प्रकार की घटना घटित न हो टीम लगी रहती है। हमारे जिले की तासीर ही ऐसी है कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग करते हैं। बहुत शांत प्रिय जिला है शांति प्रिय लोग है। सफल समृद्ध समाज है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा दिया गया। मेले के बेहतर संचालन की जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन राहुल गौर ने किया और आभार प्रदर्शन भाजपा नेता हंस राय ने व्यक्त किया। मेला समापन पर सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेंद्र रावत, रामजीबाबा समाधि के डॉ विजय महंत, सभापति पार्षद विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव सहित मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्वमंडल अध्यक्ष रोहित गौर सहित भाजपा नेतागण उपस्थित थे।
’कलेक्टर ने झूला झूला’
कलेक्टर ने नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव सहित मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटलेए नपा के उपयंत्री, सभापतिगण, पार्षदगणों ने मेले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे बड़े झूले में बैठकर झूले का आनंद लिया।
प्रतियोगी हुए सम्मानित
नगरपालिका द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। साथ ही मां नर्मदा को स्वच्छ रखने घाट पर साफ सफाई अभियान चलाने वाले स्वयंसेवी संगठनों नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी, व्यवस्थापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्मृति चिह्न देकर सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।






