फिर शुरू हुआ ठंड हवाओं का दौर, कई शहरों में लुढका पारा, जानिए कब-तक ओढऩी पड़ेगी रजाई?

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। मध्य प्रदेश में तापमान की गिरावट की वजह से ठंड बढऩे लगी है। ठण्ड़ी हवा ने कई शहरों में ठिठुरन बढ़ा दी है। शनिवार-रविवार रात ग्वालियर और भोपाल संभाग में करीब 3 डिग्री तक पारा लुढक़ा है। वहीं आगामी दिनों में भी ठंड रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में 3 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 12 डिग्री पर आ गया। ग्वालियर में 14.7 डिग्री, इंदौर में 16 डिग्री, उज्जैन में 13 डिग्री और जबलपुर में पारा 14.2 डिग्री रहा। धार, गुना, खरगोन, रतलाम, राजगढ़, मंडला, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और बालाघाट में भी पारे में गिरावट देखने को मिली।
बताया जा रहा है कि उत्तर भारत के आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ के खत्म होने और मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय न होने की वजह से हवाएं चल रही हैं। हवाओं के रुख के पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बनने के कारण अभी दो दिन तक रात में हल्की ठंडक बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर तापमान में वृद्धि हो सकती है।

 

Previous articleनिगम ने हटाये शहर के अनेक क्षेत्रों से अतिक्रमण-ठेले, काउंटर, पान पार्लर, सिलेंडर आदि किये जप्त
Next articleश्रीमद भागवत कथा का आयोजन