निगम ने हटाये शहर के अनेक क्षेत्रों से अतिक्रमण-ठेले, काउंटर, पान पार्लर, सिलेंडर आदि किये जप्त

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। नगर निगम द्वारा सडक़ों, फुटपाथों, कॉरीडोर व सार्वजनिक स्थलों आदि से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सीएम हेल्पलाईन व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निवारण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के अनेक क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बना चबूतरा व शेड एवं अवैध रूप से लगाई गई अस्थाई दुकानों, गन्ने की चरखी, अवैध रूप से खड़े दो पहिया व चार पहिया वाहन सहित अन्य प्रकार के अतिक्रमणों को हटाया और बड़ी संख्या में ठेले, काउंटर, पान पार्लर, सिलेंडर, लूज बर्तन, कांटे-बांट, स्टूल आदि जप्त किये।
निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को शाहपुरा लेक, बागसेवनिया, शाहजहांनाबाद, अवधपुरी, रॉयल मार्केट, आईटीआई, जहांगीराबाद, संगम टॉकीज, बोगदापुल, बांसखेड़ी, 11 मील, कोलार डी मार्ट, बीमा कुंज, न्यू मार्केट, पंचानन बिल्डिंग, श्यामला हिल्स, लिंक रोड नं. 01, 02, 03, टी.टी.नगर दशहरा मैदान, नेहरू नगर, माता मंदिर, टी.टी.नगर, पीरगेट, चौक बाजार, जुमेराती गेट, इकबाल मैदान, इंद्रपुरी आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही की। निगम अमले ने उपरोक्त क्षेत्रों में अवैध रूप से बनें चबूतरे एवं शेड को हटाने के साथ ही चिकन, कपड़ा, बर्तन आदि के व्यवसायियों द्वारा लगाई गई अस्थाई दुकानों व गन्ने की चरखी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से खड़े दो पहिया, चार पहिया वाहन आदि को हटाने की कार्यवाही की।
निगम अमले ने उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 17 ठेले, 76 कैरेड, 05 कांटे बांट, 03 टेबिल, 01 फूड स्टैण्ड, 01 पान पार्लर, 01 काउंटर, 01 सिलेंडर आदि सहित विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया। निगम अमले ने पुन: अतिक्रमण न करने की समझाइश दी और चेतावनी भी दी यदि पुन: अतिक्रमण किया पाया जाता है तो और अधिक कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Previous articleटेलीग्राम पर बोर्ड परीक्षा के फर्जी पेपर बेचने वाला गिरफ्तार
Next articleफिर शुरू हुआ ठंड हवाओं का दौर, कई शहरों में लुढका पारा, जानिए कब-तक ओढऩी पड़ेगी रजाई?