टैक्सी चालक ने बीच सडक़ पर खुद को आग लगाई,मौके पर हुई मौत

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। कजलीखेड़ा में प्राइवेट कॉलेज के पास शनिवार सुबह 5:30 बजे टैक्सी चालक ने डीजल छिडक़कर खुद को आग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह टूर पर जबलपुर गया था, वहां से लौटते ही यह कदम उठाया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। मधुर जाटव (22) पुत्र रामबाबू जाटव कजलीखेड़ा कोलार में रहता था। एक प्राइवेट ट्रैवल्स की कार चलाता था। उसके पिता ने बताया कि बेटा दो दिन पहले जबलपुर गया था। सवारी छोडऩे का बोलकर निकला था। शुक्रवार रात नौ बजे पिता से उसकी कॉल पर बात हुई थी। तब उसने सामान्य बात की, किसी तरह की कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया।पिता रामबाबू ने बताया कि सुबह 5:30 बजे ट्रैवल्स के मालिक को पुलिस ने बेटे द्वारा आग लगाकर खुदकुशी की सूचना दी।

Previous articleविजयनगर सिंधी पंचायत ने रामधुन के साथ महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया
Next articleमप्र चिकित्सक महासंघ का आंदोलन स्थगित