मप्र चिकित्सक महासंघ का आंदोलन स्थगित

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। शासकीय चिकित्सक महासंघ, मध्य प्रदेश ने चिकित्सकों के मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन को आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया है। यह निर्णय महासंघ के पदाधिकारियों और प्रमुख सचिव संदीप यादव तथा आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया।बैठक में चिकित्सकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और उनके समाधान के लिए समय सीमा तय की गई। डॉ राकेश मालवीय महासंघ के संयोजक ने बताया सभी पदाधिकारियों ने एकमत से आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया है और आगामी बैठक के निर्णयों का इंतजार कर रहे हैं।

Previous articleटैक्सी चालक ने बीच सडक़ पर खुद को आग लगाई,मौके पर हुई मौत
Next articleएकल सदस्यीय प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण का पुनर्गठन