भोपाल,(आरएनएस)। विजयनगर स्थित सिंधी समाज उत्थान पंचायत ने महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया। पंचायत के अध्यक्ष कैलाश शर्मा और सचिव कैलाश आसवानी ने रामधुन के साथ श्रद्धालुओं को विदाई दी। उन्होंने श्रद्धालुओं की सफल और मंगलमय यात्रा के लिए प्रार्थना की।पंचायत के पदाधिकारियों ने कामना की कि सभी श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर अपना जीवन सफल बनाएं। इस विदाई समारोह में पंचायत के संरक्षक रमेश भंभानी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।








