नर्मदापुरम। साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा प्रदेश के युवा रचनाकारों की दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सृजनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय संयोजक किशोर करैया ने बताया की कार्यशाला 23 एवं 24 फरवरी को कौशल्या कुटी शा विधालय के पास बांद्राभान नर्मदापुरम मे होगी। कार्यशाला का उद्घाटन 23 को प्रातः11 बजे से एवं समापन 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे होगा। साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे ने बताया की कार्यशाला में मार्गदर्शन के लिए अतिथियों में गिरेंद्र सिंह भदौरिया इंदौर, डॉ कृष्ण गोपाल मिश्रा, नित्यगोपाल कटारे, संतोष व्यास, अशोक जमनानी नर्मदापुरम, धनश्याम मैथिल भोपाल, राकेश सोनी अमरकंटक को आमंत्रित किया गया है।






