बिल्डर वर्षों पुराने नाले को हटाकर रहवासियों को कर रहा परेशान

Join Us

नागरिकों ने विधायक और एसडीएम से कार्रवाई करने की मांग की

नर्मदापुरम। शांति नगर और ईशान परिसर के बीच के नाले के स्वरूप को बदलने का काम एक बिल्डर द्वारा मनमानी पूर्वक किया जा रहा था। जिससे बिल्डर को और जमीन मिल सके बरसों पुराने नाले को हटा कर संकरा किया जा रहा था। जिससे नागरिकों को भविष्य में परेशान होना पडता जागरूक नागरिकों ने तुरंत इस पर एक्शन लेते हुए मामले की शिकायत विधायक डा सीतासरन शर्मा और एसडीएम को लिखित में की।

बिल्डर के द्वारा शनिवार तथा दूसरे दिन रविवार अवकाश का फायदा उठाते हुए सुबह से ही जेसीबी मशीन से नाले को सकरा करने का काम चालू कर दिया गया था जिसकी जानकारी लगते ही मोहल्ले के नागरिकों द्वारा सक्रियता पूर्वक शिकायत विधायक के साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद को की गई। शिकायत की खबर लगते ही बिल्डर के कर्मचारी जेसीबी मशीन लेकर मौके से भाग निकले। शहर में इस तरह की गतिविधियां हर कहीं होती है।

शनिवार रविवार अवकाश का उठाया जाता है फायदा

चालक लोग शनिवार और रविवार अवकाश का फायदा उठाते हुए तथा भ्रष्ट अधिकारियों से मिलीभगत करते हुए लालची अधिकारियों को पटाकर अपना उल्लू सीधा करने से बाज नहीं आते है। उसके बाद कोई देखरेख ना होने के कारण नुकसान रहवासियों को होता है। ऐसा अनेक स्थानों पर हो चुका है। लेकिन ईषान परसिर क्षेत्र के जागरूक रहवासियों ने इस तरह की गडबडी की शिकायत तुरंत करते हुए जागरूकता का परिचय दिया है। नागरिकों का कहना है कि नाले को अपने पुराने स्वरूप में लाया जाये वर्तमान में किये गये कार्य की पूरनी उसी बिल्डर से कराई जावे तथा नाले से कोई छेड़छाड़ बिल्डर द्वारा ना किया इस बात की चेतावनी बिल्डर को दी जाए जिससे कि नागरिकों को भविष्य में परेशानी नहीं हो।

Previous articleरामजी बाबा मेला पहुंचे सांसद, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
Next articleयुवा रचनाकारों की दो दिवसीय कार्यशाला आज और कल