रामजी बाबा मेला पहुंचे सांसद, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Join Us

झूले में बैठकर तथा साफ्टी खाकर लिया आनंद

नर्मदापुरम्। क्षेत्रीय सांसद दर्शन चौधरी ने शुक्रवार को रामजी बाबा मेला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही मेला में लगे झूले के पास पहुंच कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं काे देखा। साथ ही खान पान की सामग्री का भी निरीक्षण करते हुए साफ्टी खाकर आनंद लिया। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव और मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले की देखरेख में मेला जारी है।

विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सांसद दर्शन सिंह चौधरी मेले में पहुंचे और रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया। वहीं मेले में ड्रेगन नाव की सवारी की। झूला झूला और साफ्टी के स्वाद का आनंद लिया। इस अवसर पर मेला मंच पर कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहीं रिजा खान और वाली ठाकरे का सांसद श्री चौधरी द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

सांसद ने मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया और मेले के व्यवस्थित आयोजन को लेकर नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव सहित समूची टीम की सराहना की। सांसद का विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, भाजपा नेता हंस राय, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राेहित गौर, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, आदि द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

बैलगाड़ी दौड़ और कवि सम्मेलन कल

मेला प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि 23 फरवरी रविवार को एनएमवी कालेज ग्राउंड में बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता होगी तो वहीं शाम को मेला मंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा।

मेला व्यवस्थापक गौरव वर्मा ने रविवार 23 फरवरी को मेला मंच पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के ख्यातीनाम कविगण अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मेले में आमंत्रित कविगण अजातशत्रु उदयपुर, प्रताप फौजदार इंडियाज लाफ्टर चैलेंज विनर दिल्ली, कवियत्री डॉ भुवन मोहिनी टीवी सेलेब्रेटी इंदौर, दिनेश देशी घी, हास्य धमाका फेम शुजालपुर, कवियत्री डॉ शुभम त्यागी मेरठ, देवेंद्र आग इटावा और रोहित झन्नाट इंदौर अपनी प्रस्तुति देंगे। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नागरिकों से मेला में पहुंचकर मेला का अानंद लेने का आव्हान किया है।

Previous articleकिसान के साथ हुई आनलाइन ठगी, बदमाश ने खाते से उड़ाए 5.32 लाख रूपये
Next articleबिल्डर वर्षों पुराने नाले को हटाकर रहवासियों को कर रहा परेशान