किसान के साथ हुई आनलाइन ठगी, बदमाश ने खाते से उड़ाए 5.32 लाख रूपये

Join Us

अनजान नंबर से काॅल कर लिंक भेजी खाते से निकल गई राशि

साईबर क्राइम को रोकना पुलिस के लिए हो रहा मुश्किल

नर्मदापुरम। माखन नगर। बदमाशों के द्वारा सीधे सच्चे लोगों के साथ ठगी की जा रही है। बदमाशों के द्वारा अब आनलाइन के माध्यम से ठगी की जा रही है। ऐसा ही एक मामला माखननगर क्षेत्र के किसान के साथ हुआ है। पुलिस मिली जानकारी के अनुसार जिले के बिकोर गांव के एक किसान के साथ ऑनलाइन ठगी हो गई है। चालाकी के साथ किसान को आन लाइन ठगी की गई है। किसान के खाते से साइबर ठगों ने 5.32 लाख रुपए निकाल लिए। यह रकम समर्थन मूल्य पर धान फसल बिक्री के भुगतान के रूप में किसान के खाते में आई थी। किसान अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर काट रहा है। पुलिस उसे सांत्वाना देते हुए बदमाश को पकड़ने का आश्वासन दे रहे हैं। लेकिन किसानों को ऐसी घटना से सबक लेना होगा। क्योंकि बदमाशों की नजर किसानों पर ज्यादा है। साईबर क्राइम पुलिस को रोकना मुश्किल हो रहा है। इसके लिए सावधानी और जागरूकता ही आवश्यक है। क्योंकि ऐसे साईबर अपराधी चालाकी के साथ अपना कार्य करने में लगे हुए हैं। पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी रहती है।

Previous article24 फरवरी से दिल्ली सरकार ने बुलाया विशेष विधानसभा सत्र, कैग रिपोर्ट होगी पेश
Next articleरामजी बाबा मेला पहुंचे सांसद, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण