काजिया स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभायें

Join Us

जबलपुर। दारूल उलूम स्थित मंडी मदार टेकरी में काजिया कान्वेन्ट गर्ल्स व बॉयज स्कूल का वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम पठान समाज के सरदार व वरिष्ठ पत्रकार हाजी मुईन खान, भारत पवार लूम के अध्यक्ष अशफाक अंसारी की मुख्य अथिति में तथा मुस्लिम विकास परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. मुईन अंसारी, पत्रकार अशफाक आरिफ, समाजसेवी इस्तियाक अंसारी, गुलाम साबरी की विशिष्ट अतिथि व स्कूल के डायरेक्टर मोनिश अंसारी, मोहसिन अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। स्कूल की प्राचार्या यास्मीन हैदर, वासफा अंसारी ने अथितियो सहित बच्चों के अभिभावको का स्वागत किया।
अपने उदबोधन में अथितियो ने शिक्षा, खेल के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास किये जाने पर जोर दिया। तदोपरांत छात्र-छात्राओं ने अबेकस, जूडो, जिम्नास्टिक और अन्य खेलों सहित मधुर संगीत, नृत्य व बैंड की प्रस्तुतियाँ देकर अपनी-अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। तदोपरान्त अथितियो द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार प्रदान किये गए। कार्यक्रम में शायर शेख निजामी, एडवोकेट अकबर उस्मानी, ताहिर खोकर, फैजान क़ुरैशी, अलीम मंसूरी, साजिद काजी, इरफान क़ुरैशी, बब्लू क़ुरैशी, अहमद रज़ा, एड.निसार अंसारी, गुलाम किबरिया, डॉ. निसार अंसारी, मामूर गुड्डू, अब्दुल बाकी खान, हाशिम राजा, अशरफ शिराजी, मो. जावेद, मुख्तार अंसारी, मुज्जफर कुरैशी, मो. इस्लाम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राए व उनके अभिभावकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य अशरफ कुरैशी ने किया व उपस्थितजनों का आभार किड्स फाउंडेशन के डायरेक्टर रियाज राइन ने व्यक्त किया।

Previous articleखाली भूमि का अधिग्रहण करने की गई कार्रवाई
Next articleपरिचालनीय कारणों के चलते कुछ ट्रेनें प्रभावित