जबलपुर । रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ-2025 के दौरान परिचालनिक कारणों से निम्न गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, आंशिक निरस्तीकरण/ओरिजिनेशन तथा रीशेड्युलिंग करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी, जिसका विवरण निम्नवत है-
प्रारम्भिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि से निरस्त रेलगाड़ियाँ :-
1) 19045 सूरत-छपरा, ताप्तीगंगा एक्सप्रेस दिनाँक 19.02.2025, 20.02.2025 एवं 21.02.2025 को निरस्त रहेगी।
2) 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस दिनाँक 19.02.2025 एवं 21.02.2025 को निरस्त रहेगी।
3) 22911 इंदौर-हावड़ा, शिप्रा एक्सप्रेस दिनाँक 18.02.2025 एवं 20.02.2025 को निरस्त।
4) 01025 दादर-बलिया स्पेशल ट्रेन दिनाँक 19.02.2025 एवं 21.02.2025 को निरस्त रहेगी।
5) 01027 दादर- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन दिनाँक 18.02.2025 एवं 20.02.2025 को निरस्त।
6) 15160 दुर्ग-छपरा, सारनाथ एक्सप्रेस दिनाँक 19.02.2025, 20.02.2025 एवं 21.02.2025 को निरस्त रहेगी।
7) 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनाँक 19.02.2025 एवं 21.02.2025 को को निरस्त रहेगी।
8) 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस दिनाँक 18.02.2025 एवं 20.02.2025 को निरस्त।
9) 12428 आनंद विहार टर्मिनस-रींवा एक्सप्रेस दिनाँक 18.02.2025, 19.02.2025, 20.02.2025 एवं 21.02.2025 को निरस्त रहेगी।
10) 12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस दिनाँक 19.02.2025 एवं 20.02.2025, 21.02.2025 एवं 22.02.2025 को निरस्त रहेगी।
प्रारम्भिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि से मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियाँ:-
1) 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर, पवन एक्सप्रेस दिनाँक 18.02.2025 से 28.02.2025 तक अपने परिवर्तित मार्ग वाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-जिवनाथपुर-वाराणसी-जौनपुर-औंरिहार होकर गंतव्य को जाएगी। मार्ग परिवर्तित के दौरान अस्थाई ठहराव प्रयागराज छिवकी आगमन/प्रस्थान समय 09:30/09:35 बजे रहेगा।
2) 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस,पवन एक्सप्रेस दिनाँक 18.02.2025 से 27.02.2025 तक अपने परिवर्तित मार्ग वाया औंरिहार-जौनपुर-वाराणसी-जिवनाथपु-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर होकर गंतव्य को जाएगी। मार्ग परिवर्तित के दौरान अस्थाई ठहराव प्रयागराज छिवकी आगमन/प्रस्थान समय 02:30/02:35 बजे रहेगा।
3) 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस दिनाँक 19.02.2025 एवं 26.02.2025 को अपने परिवर्तित मार्ग वाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-जिवनाथपुर-वाराणसी-जौनपुर-औंरिहार होकर गंतव्य को जाएगी। मार्ग परिवर्तित के दौरान अस्थाई ठहराव प्रयागराज छिवकी 15:50/15:55 बजे रहेगा।
4) 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस दिनाँक 21.02.2025 एवं 28.02.2025 को अपने परिवर्तित मार्ग वाया औंरिहार-जौनपुर-वाराणसी-जिवनाथपुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर होकर गंतव्य को जाएगी। मार्ग परिवर्तित के दौरान अस्थाई ठहराव प्रयागराज छिवकी 06:40/06:45 बजे रहेगा।
5) 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया, कामायनी एक्सप्रेस दिनाँक 18.02.2025 से 27.02.2025 तक अपने परिवर्तित मार्ग वाया बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-जौनपुर-वाराणसी होकर गंतव्य को जाएगी।
6) 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कामायनी एक्सप्रेस दिनाँक 18.02.2025 से 28.02.2025 तक अपने परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-जौनपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बीना होकर गंतव्य को जाएगी।
7) 22129 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट, तुलसी एक्सप्रेस दिनाँक 18.02.2025, 23.02.2025 एवं 25.02.2025 को अपने परिवर्तित मार्ग वाया वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-उरई-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ होकर गंतव्य को जाएगी।
8) 22130 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, तुलसी एक्सप्रेस दिनाँक 19.02.2025, 24.02.2025 एवं 26.02.2025 को अपने परिवर्तित मार्ग वाया अयोध्या कैंट-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-उरई-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी होकर गंतव्य को जाएगी।
9) 22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस दिनाँक 24.02.2025 को अपने परिवर्तित मार्ग वाया ओहन-बांदा-भीमसे -कानपुर सेंट्र होकर गंतव्य को जाएगी।
10) 22684 लखनऊ-यशवंतपुर दिनाँक 20.02.2025 एवं 27.02.2025 को अपने परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-बांदा-ओहन होकर गंतव्य को जाएगी।
11) 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनाँक 18.02.2025 एवं 25.02.2025 को अपने परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ-कानपुर सेंट्र -वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बीना-भोपाल-इटारसी होकर गंतव्य को जाएगी।
12) 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस दिनाँक 24.02.2025 को अपने परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-भोपाल-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ होकर गंतव्य को जाएगी।
13) 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, काशी एक्सप्रेस दिनाँक 18.02.2025 से 27.02.2025 तक अपने परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-भोपाल-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-जंघई होकर गंतव्य को जाएगी।
14) 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, काशी एक्सप्रेस दिनाँक 18.02.2025 से 28.02.2025 तक अपने परिवर्तित मार्ग वाया जंघई-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बीना=भोपाल-इटारसी होकर गंतव्य को जाएगी।
प्रारम्भिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि से रेलगाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण एवं टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन के स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान समय:-
1) 14115 डा. अम्बेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस दिनाँक 18.02.2025 से 27.02.2025 तक टर्मिनेशन खजुराहो स्टेशन पर आगमन समय 23:05 बजे रहेगा अर्थात खजुराहो से प्रयागराज जंक्शन के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
2) 14116 प्रयागराज-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस दिनाँक 19.02.2025 से 28.02.2025 तक ओरिजिनेशन खजुराहो स्टेशन पर प्रस्थान समय 21:30 बजे रहेगा अर्थात प्रयागराज जंक्शन से खजुराहो के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
प्रारम्भिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि से रीशेड्युलिंग एवं मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियाँ:-
1) 12293 लोकमान्य तिलक टर्मिनस -प्रयागराज जंक्शन, दुरंतो एक्सप्रेस दिनाँक 21.02.2025, 24.02.2025 एवं 28.02.2025 को यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 03 घंटे देर से चलेगी।
2) 12294 प्रयागराज जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस दुरंतो एक्सप्रेस दिनाँक 18.02.2025, 22.02.2025 एवं 25.02.2025 को अपने मार्ग परिवर्तन वाया प्रयागराज-भीमसेन-खैरार-ओहन होकर गंतव्य को जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन वेबसाइड से प्राप्त कर यात्रा प्रारम्भ करें।








