खाली भूमि का अधिग्रहण करने की गई कार्रवाई

Join Us

डॉं. राम मनोहर लोहिया वार्ड के कृष्णा कॉलोनी में 2400 वर्गफुट खाली भूमि दर्ज न होने पर अधिग्रहण

जबलपुर । निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार सभी संभागों में बकाया राजस्व वसूली का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भी संभाग क्रमांक 6 के डॉं. राम मनोहर लोहिया वार्ड में कर वसूली के दौरान बड़ी कार्यवाही की गई। संभागीय अधिकारी सतेन्द्र चक्रवर्ती ने बताया कि कृष्णा कालोनी में बाजू से लगभग 2400 वर्गफुट खाली भूमि पर (सम्पत्ति दर्ज न होने की स्थिति) में अनेकों बार सम्पर्क एवं दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर नोटिस चस्पा किये गये परन्तु भूमि स्वामी द्वारा किसी प्रकार की रुचि नही दिखाई। उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण हेतु अधिग्रहण बोर्ड लगाया गया है, साथ ही साथ कर वसूली हेतू नल कटिंग की कार्यवाही भी की गई। कार्यवाही के समय राजस्व निरीक्षक अरविन्द्र श्रीवास्तव, विमल मुकुन्द नामदेव, रवि पटेल, सहायक राजस्व निरीक्षक धनेन्द्र पेन्द्राम, नरेन्द्र शर्मा, लाईन मेन राजेश मिश्रा एवं समस्त कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Previous articleसंत गजानन महाराज के 33 वें प्रकटोत्सव पर होंगे आयोजन 
Next articleकाजिया स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभायें