संत गजानन महाराज के 33 वें प्रकटोत्सव पर होंगे आयोजन 

Join Us

जबलपुर । यादव कॉलोनी में स्थित गजानन महाराज के मंदिर में गुरुवार 20 फरवरी को 33 वां प्रकटोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस इस अवसर पर दिनभर धार्मिक आयोजन होंगे। दोपहर 12:00 बजे से आरती एवं हवन के कार्यक्रम होंगे तथा दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। शाम 4:00 बजे से गजानन महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी।यह शोभायात्रा कमला नेहरू वार्ड के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए वापस गजानन मंदिर आएगी।

Previous articleकेंद्रीय बजट पर परिचर्चा विषय पर संगोष्ठी कल
Next articleखाली भूमि का अधिग्रहण करने की गई कार्रवाई