मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मुख्य वक्ता केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी करेंगे प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट पर परिचर्चा विषय पर बजट संगोष्ठी का आयोजन कल बुधवार 19 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मुख्य वक्ता केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी, कार्यक्रम अध्यक्ष लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह की उपस्थिति में शहीद स्मारक प्रेक्षागृह गोलबाजार में किया गया है। बजट पर चर्चा विषय में आयोजित संगोष्ठी में विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगतबहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, सभी जनप्रतिनिधियों के साथ प्रबुद्धजन शामिल होंगे।








