क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना ने नर्मदा तट पर भक्ति भाव के साथ मनाई शिवाजी जयंती

Join Us

नर्मदापुरम। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना द्वारा बुधवार को सेठानी घाट पर भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, झुग्गी झौपडी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खण्डेलवाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। संगठन के सदस्यों द्वारा जय भवानी जय शिवानी एतकोर एलकोर जय मल्हार, व हिन्दू वीर कैसा हो वीर शिवाजी जैसा हो नारे लगाए। संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा सेठानी घाट पर खिचड़ी का वितरण किया गया। संगठन के कमल राव चव्हाण ने बताया कि समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव ने कहा कि महान देशभक्त शिवाजी महाराज ने देश को एक नई दिशा दी थी। कुशल प्रशासक के रूप में उनकी ख्याति पूरी दुनिया में व्याप्त हैं। हमें उनके आदर्श पर चलना चाहिए। शिवाजी महाराज ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया था। शिवाजी महाराज कुशत रणनीतिकार थे। अखिलेश खण्डेलवाल ने छत्रपति शिवाजी के जीवनवृत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता को देश और विश्व जानता है। कुशल रणनीतिकार के रूप में उन्होंने जो कार्य किए यह बहुत लोकप्रिय हुए। शिवाजी ने अपने राज काज में फारसी की जगह मराठी और संस्कृत को अधिक प्राथमिकता दी थी। उन्होंने कई सालों तक मुगल शासक औरंगजेब से लोहा लिया था। सभी उपस्थितों के प्रति आभार विकास आगोंन ने माना। इस मौके पर रमेश राव चव्हाण, प्रकाश मराठा, अनसुईया चव्हाण, सुशीला चव्हाण, बसंत शिर्के कमल राव चव्हाण विमल चव्हाण, पीयूष आगौन विजय हरणे दीपक चव्हाण, विद्या चव्हाण मुकेश चव्हाण, ज्ञानेश्वर पवार रोहित बाघमारे, उज्वला चव्हाण, गीता मराठा, रितेश मराठा, पूर्वी सिरके रोहित नायक,वैभव शिर्के,मानसी, नमन, कांची आदि अनेक सामाजिक लोग एवं नन्हें मुन्नहें बच्चे भी उत्साह के साथ शामित हुए।

Previous articleश्रीरामजी बाबा मेला मंच पर अल्ताफ राजा ने सुमधुर गीतों से बांधा समां
Next articleसमरस्ता मंच ने मनाई शिवाजी जयंती