समरस्ता मंच ने मनाई शिवाजी जयंती

Join Us

नर्मदापुरम। स्थानीय नेहरू पार्क में सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता मंच के सदस्यों ने उपस्थित होकर छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाते हुए एवं पुष्पांजलि के साथ उन्हें शत शत नमन किया इस अवसर पर अरुण दीक्षित मोहम्मद अकरम खान केएन त्रिपाठी ने शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मां श्रीमती जीजाबाई ने बचपन से ही शिवाजी महाराज को सच्चाई एवं संघर्ष के लिए प्रेरणा दी 16 वर्ष की आयु में ही उन्होंने मुगल सल्तनत के शोषण अत्याचार के खिलाफ संघर्ष प्रारंभ किया उन्होंने सद्भावना के अनुरूप कार्य करते हुए हर जाति हर धर्म के लोगों को संगठित कर मुगल सल्तनत के खिलाफ संघर्ष किया कार्यक्रम में अशोक दिबोलिया रमेश गोप्लानी केके शर्मा ओपी तिवारी अमित श्रीवास्तव जयवाला निगम के साथ ही संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित हुएं।

Previous articleक्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना ने नर्मदा तट पर भक्ति भाव के साथ मनाई शिवाजी जयंती
Next articleपचमढ़ी महादेव शिवरात्रि मेला: अधिकारियों ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण