श्रीरामजी बाबा मेला मंच पर अल्ताफ राजा ने सुमधुर गीतों से बांधा समां

Join Us

नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम द्वारा आयोजित संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में प्रतिदिन रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, राजस्व सभापति निर्मला हंस राय के मार्गदर्शन में एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में किया जा रहा है। मेला प्रभारी योगेश सोनी ने मंगलवार को दोपहर से शाम तक एसएनजी ग्राउंड में संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबडडी खिलाड़ियों से विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, पार्षद संतोष उपाध्याय, नरेंद्र पटेल पूर्व पार्षद जीतू तिवारी सेटी चौकसे, नंदू यादव, पार्षद प्रतिनिधि अतुल भंडारी आदि ने बतौर अतिथि परिचय प्राप्त किया। गीतकार अल्ताफ राजा ने मंगलवार शाम को मेले में समां बांध दिया। उन्होंने जब तुम तो ठेहरे परदेशी साथ क्या निभाओगे पर समूचा मेला स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो गया। उन्होंने अपने प्रसिद्ध अनेक गाने गाए और श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। इस अवसर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, सभापति पार्षदगण, भाजपा नेता हंस राय विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर अतुल भंडारी सहित पूर्व पार्षदगण आदि उपस्थित रहे। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा प्रसिद्ध गायक अल्ताफ राजा का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

Previous articleसमेरिटंस विद्यालय इटारसी में शिवाजी जयंती मनाई
Next articleक्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना ने नर्मदा तट पर भक्ति भाव के साथ मनाई शिवाजी जयंती