बिजनौर में युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का आरोप

Join Us

बिजनौर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना थाना कोतवाली शहर के गांव झलरा की है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें युवती ने अपने प्रेमी पर अश्लील वीडियो के बहाने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।सुसाइड नोट में गांव के कुछ अन्य लोगों के नाम भी लिखे गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की बारीकी से जांच की जा रही है, और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Previous articleआंध्र प्रदेश : पलनाडु जिले में सडक़ दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
Next articleपीडब्ल्यूडी के एसई दीपक कुमार मित्तल केआधा दर्जन ठिकानों पर छापे, काली कमाई खुलासा