जयपुर (आरएनएस)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (्रष्टक्च) ने रविवार सुबह सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) (विधुत खंड-द्वितीय, जोधपुर) के अधिशाषी अभियंता दीपक कुमार मित्तल के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और फरीदाबाद में एक साथ की जा रही इस कार्रवाई में करोड़ों की बेनामी संपत्तियों का खुलासा होने की आशंका है।गोपनीय जांच और सूत्रों से मिले इनपुट के आधार पर ्रष्टक्च को संदेह है कि दीपक कुमार मित्तल ने अपनी राजकीय सेवा के दौरान 4.02 करोड़ रुपये (203त्न से अधिक) की परिसंपत्तियां अपनी आय से अधिक अर्जित की हैं। जांच के दौरान सामने आया कि मित्तल ने जयपुर, उदयपुर, अजमेर और ब्यावर में कुल 16 भूखंड खरीदे और उन पर करोड़ों रुपये खर्च कर निर्माण करवाया।








